राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी में गए परिवार के पीछे से सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में सालासर सिटी में रहने वाले सीतराम नाई ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह 19 फरवरी को ढ़ाई बजे के आसपास घर पर ताले लगाकर शादी में गए थे। वहां से वापस करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात आरोपित ने उसके घर से 35 हजार की नकदी,दो जोड़ी कान झुमरा,तीन जोड़ी पायल,दो रखड़ी,दो अंगूठी,कान की कनौती चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!