


राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कई बार विवादों में रहें दो सिंगर के खिलाफ एक बार फिर हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सिंगर हन्नी ङ्क्षसह और बादशाह के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए गानों को इंटरनेट से हटाने के निर्देश दिए है। कोर्ट ने करीब दो दशक पुराने विवादित गाने माफिया मुंडीर वॉल्यूम 1 को इंटरनेट के सभी प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने इस गाने के बोल को बेहद अश्लील और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया है।


जस्टिस पुरुशेंद्र कौरव की अदालत ने हनी सिंह और बादशाह को नोटिस जारी कर कड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि गाने का टाइटल और बोल इतने आपत्तिजनक हैं कि उन्हें आधिकारिक आदेश में लिखना भी संभव नहीं है। अदालत ने निर्देश दिया कि गूगल, यूट्यूब और स्पॉटिफाई जैसे सभी म्यूजिक और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म से इस गाने के ओरिजिनल वर्जन, रीमिक्स और यूआरएल को तुरंत ब्लॉक किया
जस्टिस कौरव ने अपने चैंबर में गाने को सुनने और उसके बोल पढऩे के बाद तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा, यह उन चुनिंदा मामलों में से एक है जिसने कोर्ट की अंतरात्मा को अंदर तक हिला दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गाने के बोल महिलाओं का अपमान करते हैं और उन्हें मजाक का पात्र बनाते हैं। इसमें कोई भी कलात्मक या सामाजिक मूल्य नहीं है। कोर्ट ने साफ किया कि कलात्मक अभिव्यक्ति की आड़ में ऐसी अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।