राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिना फॉर्म भरे ही विदेशी नागरिक को रूकवाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में सीआईडी के काउण्टर ब्रांच के प्रभारी भोम सिंह ने पुराने बस स्टैंड के पास बने अग्रवाल गेस्ट हाउस के मालिक देवेन्द्र अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना 4 अप्रैल को होटल अग्रवाल गेस्ट हाउस की है ।इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताय कि होटल, गेस्ट हाउस चैकिंग के दौरान अग्रवाल गेस्ट हाउस में एक विदेशी नागरिक को रूकवाना पाया गया। जिस सम्बंध में ऑनलाईन रिकॉर्ड चैक किया गया तो उपयुक्त विदेशी नागरिक को अग्रवाल गेस्ट हाउस के संचालक द्वारा सी फॉर्म ऑनलाइन नहीं भरवाया गया पाया। पुलिस ने इसे अप्रवासन और विदेशी अधिनियतम 2025 का उल्लघन मानते हुए मुकदमा दर्ज किया है।



