बीकानेर के इस पूर्व विधायक का दोहिता भी था सवार,परिजन चिंता में

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ा अपडेट
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दोपहर को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस प्लेन में बीकानेर के रहने वाला भी एक युवक सवार था जो कि लंदन जा रहा था। युवक पूर्व विधायक का दोहिता है। अभिनव नाम का युवक श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई का दोहिता है और परिवार अर्से से अहमदाबाद ही रहता है। उसके चाचा सहित अन्य परिजन अभी बीकानेर में ही रहते हैं। अभिनव आज क्रैश हुए प्लेन में सवार था।

 

जानकारी के अनुसार सुबह उनके पिता शिव परिहार ही उन्हें एयरपोर्ट पर छोडऩे के लिए आए थे। शिव परिहार स्वयं अहमदाबाद में बिजनेस करते हैं। अभिनव ने कुछ समय पहले ही लंदन में बिजनेस शुरू किया था। इसी सिलसिले में वो लंदन के लिए रवाना हुआ था। अभिनव आज सुबह ही लंदन जाने के लिए घर से निकले थे। तय समय पर उनकी फ्लाइट लंदन के लिए रवाना हो गई लेकिन कुछ ही मिनट में ये जहाज नीचे गिर गया। इसमें सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभिनव की स्थिति को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी है।सूत्रों का कहना है कि अब तक उसकी तलाश की जा रही है। जहां घायलों में तलाश हो रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!