अब भी जारी है दांव पेंच का खेल,शिंदे बोले में जनता का मुख्यमंत्री,आखिर क्या है संकेत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों के दस दिन बीते चुके हैं। भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन को धमाकेदार जीत के बाद भी सीएम को लेकर सस्पेंस कायम है। हर रोज नई खबरें बाहर आ रही है। कभी ङ्क्षशदे तो कभी भाजपा के अंदर से नए समीकरण सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है थ्क 5 दिसम्बर को शपथ की तैयारी शुरू कर दी गयी है लेकिन दूल्हा कोन होगा। इसका अब भी इंतजार है।

 

वहीं दूसरी ओर अपने पैतृक गांव से लौटे श्ंिादे ने एक बार फिर नया दांव खेल दिया है। अब कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘मैं आम लोगों के लिए काम करता हूं। मैं जनता का मुख्यमंत्री हूं। इसी वजह से लोग मानते हैं कि मुझे ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए।’इस बीच, सूत्रों के मुताबिक अब भाजपा विधायक दल की बैठक 3 दिसंबर को होगी। दिल्ली से दो ऑब्जर्वर मुंबई आएंगे और विधायकों से चर्चा के बाद आधिकारिक रूप से सीएम फेस अनाउंस करेंगे।
इससे पहले शनिवार को सातारा से लौटकर शिंदे ने कहा था, महायुति में कोई मतभेद नहीं है। सीएम पर फैसला मोदी और अमित शाह लेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!