राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। विदेश भेजकर नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे हड़पने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के आरसीपी कॉलोनी में 30 नवंबर 2023 से 26 मार्च 2026 के बीच की है। इस सम्बंध में आरसीपी कॉलोनी छतरगढ़ निवासी दिनेश कुमार शर्मा ने देवेन्द्र ङ्क्षसह, गुरबाज ङ्क्षसह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे व उसके भाई को विदेश भेजने के नाम पर रूपए हड़प लिए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई को विदेश में नौकरी नहीं दिलवाई और इसके कारण उसका भाई ईटली में फसा हुआ है लेकिन अब तक भारत नहीं आ सका। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!