राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सांसद सेवा केन्द्र में रविशेखर मेघवाल द्वारा 13 अप्रेल 2026 को भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर व महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। रविशेखर मेघवाल ने बताया कि कल के कार्यक्रम में हमारे देश के कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

 

इस कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर महिलाओं की भागीदारी अहम रहेगी। सामाजिक समरसता के इस अवसर पर अलग-अलग समाज की महिलाऐं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर व महात्मा ज्योतिबा फूले द्वारा महिलाओं के उत्थान के योगदान को लेकर अपना वक्तव्य रखेगी। रविशेखर मेघवाल ने यह भी बताया कि कल होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में बीकानेर जिले सहित आस-पास के जिलों से बडी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

 

मेघवाल द्वारा सम्पूर्ण तैयारियों का जायजा लेकर यह आश्वस्त किया कि कल सुर्य की पहली किरण के साथ भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट फिर एक बार अपनी सफलता की एक और नई कहानी लिखेगा। आज की बैठक में दुर्गादत्त चन्दन, पप्पुराम पंवार, मोतीलाल पडिहार, मुकेश गोदारा, चेतराम बालान, विक्रम राजपुरोहित, ललित राठौड़, अमित मेघवाल, मनीष हाटीला, भवानी शंकर, राजा उपाध्याय, ताराचंद मेघवाल, राकेश कंडारा, शिव मेघवाल, लक्ष्मण मेघवाल, डॉ. कुन्दन मेघवाल, डॉ. घनश्याम मेघवाल, पन्नालाल मेघवाल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!