HTML tutorial


]

ऐतिहासिक विरासत के हाल बेहाल,गंदगी से अटी है विरासत




राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में ऐतिहासिक विरासत के हाल बेहाल है। दिनोंदिन ऐतिहासिक विरासत की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है। जिन्हें देखकर किसी भी बीकानेरी को शर्म आ जाए। बीते दिनों ही हमने शहर के मुख्य दरवाजों में से एक जस्सुसर गेट के आगे बने कचरे के ढ़ेर और अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाया था। जिसके बाद आज फिर से ऐसी ही तस्वीरें सामने आयी है। ताजा तस्वीरें गोगागेट की है। जहां पर तीन गेट में से एक गेट के अंदर कचरा डालने की जगह बना दी गयी है। गंदगी से अटा पड़ा यह गेट ऐतिहासिक विरासत की बजाय कचरे का ढ़ेर सा लग रहा है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार गोगागेट का ये हाल अमूमन रहता है। निगम के सफाई कर्मी यहां से कचरा उठाकर ले जाते है और कुछ ही दिनों में फिर से ऐसा ही हाल हो जाता है। ऐसे में ऐतिहासिक विरासत के क्या हाल ये कहने की जरूरत नहीं है। बता दे कि कलक्टर ने कल ही ऐतिहासिक विरासत को सरंक्षित करने और सवंर्धन करने के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी के सामने ये चुनौती से कम नहीं होगा कि इन दरवाजों को पुन:विरासत की तरह संवारा जाए।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!