चंग की थाप पर थिरकने लगा शहर,दशकों से परंपरा निभा रहे शहरवासी,देखे वीडियो

शाम को होगा होली का आगाज
राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज शाम को देवी माँ नागणेची जी के धाम से आनंद का आगाज होगा। शहर में विधिवत रूप से होली का आज शाम का आगाज देवी माँ के आर्शीवाद से होगा। जिसके बाद आने वाले एक सप्ताह तक दिन तो दिन रात को भी शहर गुलजार होगा और खुब आनंद मस्ती के साथ रंगो के पर्व को मनाया जाएगा। लगातार सात दिनों तक अनेकानेक कार्यक्रम होंगे। जो कि दशकों से इस शहर की मुख्य धरोहरों में शामिल है। रम्मतों का दौर शुरू होगा तो दूसरी और खेल होंगे। इन सबके बीच नगर सेठ में भी लगातार ठाकुर जी संग भक्त होली खेलेंगे।

 

वहीं दूसरी और शहर में भी रम्मतों के कलाकार अभ्यास में जुटे है। मरूनायकों के चौक में बारस-तेरस की रात को हड़ाऊ मेहरी की रम्मत होती है। जो कि 300 वर्षो से होती है। जिसको लेकर तैयारियां अपने अंतिम रूप में है। रम्मत के कलाकार ने बताया कि 300 वर्षो से यह रम्मत होती है। जिसका अभ्यास जारी है। जानकारी के अनुसार बसंत पंचती से इसके अभ्यास की शुरूआत हो जाती है। कलाकारों ने बताया कि यह रम्मत प्रेम रस से जुड़ी है। जिसमें विभिन्न किरदार निभाते हुए वर्षो से लोग इसमे शामिल हो रहे हैं।

 

वहीं होली के आगमन के साथ ही शहर में चंग की थाप पर भी लोग थिरकने लगे है। जस्सुसर गेट अंदर जगदम्बा मित्र मंडल की और से विधिवत रूप से बसंत पंचमी से चंग पर धमाल शुरू हो जाती है। जहां पर समाज के बदलते स्वरूप और पारंपरिक गीत गाए जाते है। जगदंबा मित्र मंडल के सत्यनारायाण
प्रजापत ने बताया कि वर्षो से परंपरा चल रही है। जहां पर हर रोज बड़ी संख्या में लोग चंग पर धमाल करते है और होली के पर्व की मस्ती में डूब जाते है। प्रजापत ने बताया कि सामाजिक ताने बाने से लेकर ऐतिहासिक तथ्यों से जुड़े धमाल पर आमजन थिरकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!