दो दिनों से लापता मासूम बच्चे का नहर में मिला शव-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो दिनों से लापता मासूम बच्चे का शव मिल गया है। खबर छतरगढ़ के सतासर गांव से जुड़ी है। जहां पर दो दिनों पहले एक चार वर्षीय मासूम बच्चा गायब हो गया था। जिसका आज नहर में शव मिला है। दो दिन पहले लापता हुए चार साल के बच्चे का शव इंदिरा गांधी नहर में मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाल लिया है। ये बच्चा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर से लापता हुआ था।

 

घर वाले परिजनों के यहां और आसपास के गांवों में ढूंढ़ते रहे लेकिन अब वो नहर में मृत अवस्था में मिला है। सत्तासर इंदिरा गांधी नहर में 4 वर्षीय बच्चे के गिरने की आशंका में बुधवार से एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू शुरू किया था। अजान खा (4 साल) पुत्र लाल खा मंगलवार दोपहर एक बजे अपने घर पर नहीं था। घर वालों ने आनन-फानन में पहले पड़ौसियों के यहां ढूंढा, आसपास के खेतों में देखा। वो नहीं मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे के पैरों के निशान इंदिरा गांधी नहर के पटरे तक नजर आए। इंदिरा गांधी नहर में गिरने की आशंका को देखते हुए परिजनों ने छतरगढ़ पुलिस को सूचना दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!