नयाशहर: बाजार जा रहे व्यक्ति की बाइक को मारी टक्कर और हो गयी मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के जवाहर नगर पार्क के सामने 29 मई की शाम की है। इस सम्बंध् में मृतक के बेटे हिम्मत ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता बाइक से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान जवाहर पार्क के सामने अज्ञात वाहन ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गिर गए और गंभीर चोटें लगने से इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!