राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में चढ़ते समय हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। ट्रेन चढ़ते समय महिला का पैर फिसल गया और ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच गिर गयी। घटना अनूपगढ़ के रायसिंहनगर से जुड़ी है। जहंा पर महिला गिर गयी। रेलवे के कर्मचारियों ने सर्तकता दिखाते हुए तुरंत महिला को खींचकर बाहर निकाला। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि महिला की जान बच गयी। जिसके बाद रेलवे के अधिकारियो को सूचना दी गयी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment