सीएम को मिली आंतकी पन्नू की धमकी,बोला-मानव बम से उड़ा देंगे,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आंतकी पन्नू द्वारा सीएम को बम से उडा देने की खबर सामने आयी है। सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धमकी दी है। पन्नू ने गुरुवार को वीडियो जारी कर कहा कि जो उल्टा चलता है, उसका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा।
पन्नू ने आगे कहा कि फरीदकोट रेलवे स्टेशन और नेहरू स्टेडियम में उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। यहां भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने वाले हैं। सिख युवा कमर पर बम न बांधें और तिरंगा हाथ में न लें। वे सिर्फ खालिस्तान का झंडा ही पकड़ें। अमेरिका में अब डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार आ चुकी है। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदलता है।
पंजाब के युवा और किसान जो पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर बैठे हैं, वे अमृतसर, गुरदासपुर, और जालंधर जैसे जिलों में ऑफिसों पर खालिस्तान के झंडे फहराएं ताकि पंजाब से संदेश सीधा डोनाल्ड ट्रम्पतक पहुंच सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!