राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आवारा कुतों द्वारा बकरियों पर हमला करने की खबर सामने आयी है। जिसमें दो दर्जन के करीब बकरियों की मौत हो गयी। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के सूरजड़ा गांव की है। जहां पर गुरूवार अलसुबह आवारा कुतों ने बाड़े में बंधी बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार लिखमाराम पुत्र किशनाराम मेघवाल की बकरियों के बाड़े मे झुंड पर अचानक कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें 20 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

 

 

ग्रामीणों ने पीडि़त परिवार के पास पहुंचकर ढांढस बंधाया और घटना पर दुख जताया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर रोक लगाने और पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। कुतों के इस हमले के बाद स्थानीय लोग अपनरे पशुओं को लेकर चितिंत है ओर ठोस कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!