विधायक की फोटो पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर तनाव,पुलिस ने किया लाठीचार्ज-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान फस्र्ट न्यूज,नेटवर्क। विधायक की फोटो पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर तनाव हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद उग्र भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया। मामला जैसलमेर के पोकरण से जुड़ा है। जहां पर विधायक महंत प्रतापपुरी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर कस्बे में तनाव का माहौल बन गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पोकरण थाने पर पहुंच गई।

 

पुलिस की समझाइश के दौरान लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। उत्पात मचाने पर सरपंच पति समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं 40 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर 22 जून को की गई इस पोस्ट के बाद मामला रविवार रात को तेजी से गरमा गया। पुलिस ने विवादित पोस्ट के आरोप में पोकरण कस्बे से गोमट निवासी रफीक को रात करीब 9 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद माहौल और बिगड़ गया।

 

रात को गोमट के सरपंच पति फिरोज खान बड़ी संख्या में लोगों को साथ लेकर पोकरण थाने पहुंचे और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने फिरोज खान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!