HTML tutorial


]

टैक्सी चालक ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म,बेटी से भी छेड़छाड़ के लगाए आरोप




राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टैक्सी चालक और उसके साथियों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्राथिया ने बताया कि 15 सितंबर को रात में वह अपनी बेटी और बेटे के साथ रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी थी। इसी दौरानटैक्सी चालक वहां आया और चरकडा छोडऩे का वादा कर उन्हें टैक्सी में बिठा लिया।

 

रास्ते में आरोपित ने महिला को नशीले पदार्थ मिला पानी दिया। बेहोश होने पर उसे नोखा स्थित करणीनगर के घर ले गया। वहां आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। आरोपित की मां भी इस षड्यंत्र में शामिल थी, जो महिला को खाने-पीने में नशीली दवाएं देती थी। बाद में दोनों ने महिला को नोखा के उगमपुरा स्थित मकान में ले गए। वहां भी आरोपित ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी महिला की नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ करता था।

 

विरोध करने पर मां-बेटी दोनों की पिटाई करता था। एक अन्य आरोपी ने भी चार महीने पहले महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने महिला का हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!