HTML tutorial


]

वार्ता हुई विफल,नेशनल हाईवे को दुबारा किया जाम,देखें वीडियो




राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में बीते करीब एक सप्ताह से धरना प्रदर्शन और चक्का जाम जारी है। आज श्रीडूंगरगढ़ घूम चक्कर पर किसानों ने मूंगफली खरीद को लेकर यह जाम किया है। किसानों का आरोप है कि खरीद में गड़बड़ी हो रही है। जिसके चलते हजारों किसानों का माल बाकी है। ऐसे में मूंगफली की तुलवाई की जावे और अव्यवस्था को सुधारा जावे। इस दोरान कई बार प्रशासन और प्रदर्शनकारी आमने-सामने भी हुए। मोके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से प्रतिनिधि मंडल की वार्ता भी हुई लेकिन वार्ता विफल रहीं। बता दे कि समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद नहीं होने के कारण किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें पूर्व विधायक गिरधारी महिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। लगातार जाम से किसानों के साथ आम राहगीर भी जाम में फसे हुए है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!