राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद पाकिस्तान में हुई बैठक बेनतीजा रही। करीब 21 घंटे इसको लेकर वार्ता हुई लेकिन कोई सहमति नहीं बन पायी। जिसके बाद बिना किसी नतीजे के ही वार्ता को खत्म कर दिया गया। अमेरिका के उप राष्ष्ट्रपति वेंस अब अपनी टीम के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं।

देश लौटने से पहले वेंस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि समझौता न होना अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। उन्होंने कहा कि अमेरिका बिना किसी डील के ही लौट रहा है। वेंस ने कहा कि अमेरिका की शर्तें स्पष्ट थीं, लेकिन ईरान ने उन्हें नहीं माना। किसी भी समझौते के लिए जरूरी है कि ईरान ये वादा करे कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।
वहीं, ईरान ने भी कहा है कि इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ हुई बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक अमेरिका की शर्तें जरूरत से ज्यादा सख्त थीं। इस वजह से समझौते का रास्ता नहीं निकल पाया।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद में ईरान के साथ बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला। वेंस ने कहा कि हमें पूरी तरह भरोसा चाहिए कि ईरान न तो परमाणु हथियार बनाएगा और न ही ऐसी तैयारी करेगा जिससे वह जल्दी हथियार बना सके।




