राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश की स्कूलों में निर्देशों के अनुसार वार्षिकोत्सव जारी है। इसी कड़ी में आज गजनेर में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय गजनेर पुरानी में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ गजनेर की सरपंच गीता कुम्हार ने किया। वार्षिकोत्सव में होनहार छात्रों और भामाशाहों का सम्मान किया गया साथ ही छात्रों को प्रथम,द्धितीय अकादमिक पुरस्कार से नवाजा गया। विद्यालय के प्राचार्य ने गोपाल रांकावत ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने रुचि से भाग लिया। इस दौरान विद्यालय में सरकारी योजनाओं के साथ अन्य कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन किशन पालीवाल ने किया। अजय व्यास एवं किशन कछावा एवं स्टाफ ने मेहमानों का स्वागत किया।