टी-20 वल्र्ड कप 2026: अफ्रीका के रथ को रोका न्यूजीलैंड ने, अब नजरें भारत पर-T-20 World Cup

T-20 World Cup राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। टी-20 वल्र्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरणों में है। आज बुधवार को पहला सेमीफाइनल ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। जिसमें कीवी टीम ने अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। टीम पहली बार 2021 के फाइनल में पहुंची थी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कीवियों के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

 

साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में एक विकेट पर चेज कर लिया। फिन एलन ने 33 बॉल पर 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया वहीं दूसरी और अब इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर भी नजर है कि न्यूजीलैंड के साथ कौन सी टीम फाइनल में भिड़ेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!