suicide news राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के तिलक नगर में 14 वर्षीय बच्चे के सुसाइड करने के बाद नयाशहर क्षेत्र में भी युवक के आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना विवेक बाल निकेतन स्कूला पास 28 मार्च की सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के छोटे भाई अनिल भाट ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके भाई जीवरात ने घर में छत पंखे के हुक से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
