अचानक स्कूल मैदान में उतरे दो हेलिकॉप्टर,मची हौड़,जाने वजह,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हेलिकॉप्टर के स्कूल मैदान में उतरने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और हर कोई हेलिकॉप्टर को देखने के लिए दोड़ पड़ा। खबर जोधपुर के शेरगढ़ से है। जहां पर हेलिकॉप्टर चेतक की इमरजेंसी लैडिंग करवायी गयी।

जैसे ही लोगों ने स्कूल के मैदान में हेलिकॉप्टर को देखा तो वहां भीड़ लग गई। जानकारी के अनुसार तकनीकी खामी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। डिफेंस पीआरओ अमिताभ शर्मा ने बताया कि अभी स्थिति कंट्रोल में है।

दो चेतक हेलिकॉप्टर ने प्रैक्टिस के लिए जोधपुर आर्मी बेस कैंप से उड़ान भरी थी। दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर शेरगढ़ गांव के ऊपर ये हेलिकॉप्टर मंडराने लगे। आसमान में इन दोनों हेलिकॉप्टर ने 10 राउंड काटे।15 मिनट बाद दोपहर 3 बजे दोनों हेलिकॉप्टर की शेरगढ़ के संस्कृत स्कूल के खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। पायलट को तकनीकी खामी नजर आई थी, जिसके बाद दोनों हेलिकॉप्टर के पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करवाई है। वहीं डिफेंस पीआरओ अमिताभ शर्मा ने बताया कि एहतियात के तौर पर लैंडिंग करवाई गई है। हमारी रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है। अभी स्थिति अंडर कंट्रोल है। सारी स्थिति सामान्य होने के बाद उड़ान भरी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!