
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के फॉर्म हाउस मधुबन में आज प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे। जहां पर विधायक अंशुमान ङ्क्षसह भाटी ने राठौड़ का स्वागत किया।
बड़ी संख्या में इस दौरान कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस अवसर पर कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ एवं पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के मध्य गोचर एवं ओरण भूमि संरक्षण के संदर्भ में सार्थक चर्चा हुई। इस चर्चा में पूर्व मंत्री भाटी ने गोचर का पक्ष दृढ़ता से रखा।



कार्यक्रम में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि संगठन की यही परंपरा है कि छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ता मिलकर एक परिवार की भाँति समाज और राष्ट्र सेवा का संकल्प निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का साथ ही हमारी ताकत है। प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन को निरंतर ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।



