Bjp News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी बीकानेर पहुंचे। जहां तुलसी सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न पदाधिकारियों ने बगड़ी का स्वागत किया। इस दौरान बगड़ी को साफा पहनाकर और तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष विक्रम सिसोदिया के नेतृत्व में युवाओं ने श्रवण सिंह बगड़ी का साफा और तलवार भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं की टीम मौजूद रहीं।
स्वागत के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र मोहन जोशी,देहात भाजपा के प्रवक्ता महेन्द्र ढ़ाक, निशांत गोड,सुभाष,महेंद्र पूनिया,सुधीर,सौरभ,भावेश, शायद,रघुवीर सिंह,भवानी सिंह,ललित सोलंकी, दलीप सिंह,परखर मित्तल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।