पेपर लीक को रोकने के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड तैयार करवा रहा है हाईटेक तरीका,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में अब होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड पेपर लीक के लिए नई तकनीक पर काम कर रहा है। पेपर लीक को रोकने के लिए अब एएआई तकनीक का सहारा लिया जाएगा। जिसकी तैयारिया की जा रही है। पेपर के दौरान अगर कोई अभ्यर्थी किसी दूसरे अभ्यर्थी को बार-बार देखता या बातचीत करता है। गलत तरीके से नकल करने की कोशिश करेगा। उसकी जानकारी एआई सीधे जिला मुख्यालय और बोर्ड मुख्यालय पहुंचाएगा। वहीं, एग्जाम सेंटर के साथ जिन स्थानों से पेपर भेजे जाएंगे, वहां की भी एएआई काम करेगा। जब भी पेपर का बॉक्स खोला जाएगा। अगर किसी तरह की गड़बड़ी होगी। यह जानकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बोर्ड को उपलब्ध कर पाएगा।

इसके लिए बोर्ड द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें पूरी प्रक्रिया को 24 घंटे रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके साथ ही ओएमआर शीट पर अभ्यर्थियों से एक पैराग्राफ लिखवाया जाएगा। ताकि भविष्य में किसी भी तरह की गड़बड़ी और नकल पकड़े जाने पर अभ्यर्थी के खिलाफ कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किया जा सके।
हैंडराइटिंग के साथ ही अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से भी भर्ती परीक्षा में नकल और धांधली को रोका जाएगा। इसके लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार करवाया गया है। इसके तहत परीक्षा का पेपर जारी होने से लेकर भर्ती परीक्षा के पूरे वक्त में अगर कोई भी पर्यवेक्षक या अभ्यर्थी गड़बड़ी करेगा। वह सीधे कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय और जिला मुख्यालय इसकी सूचना आएगी। इसके बाद अभ्यर्थी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

उदाहरण के तौर पर अगर समय से पहले पेपर बॉक्स खोला गया है, या फिर पांच व्यक्ति से कम उस स्थान पर मौजूद हैं। यह आपत्ति सीधे कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय और जिला मुख्यालय पर पहुंच जाएगी। इसके बाद वहां सीधे एक्शन लिया जा सकता है। क्योंकि यह पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!