राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बेटे द्वारा पिता की हत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ से जुड़ी है। जहां पर 2 जीडीएसएम में रहने वाले लेखराम की हत्या उसके बेटे ने कर दी। हत्या शुक्रवार की रात को की गयी लेकिन जानकारी शनिवार सुबह मिली। पुलिस को लेखराम के बड़े बेटे विनोद ने शिकायत दी- उसके पिता लेखराज अपने छोटे बेटे राकेश के साथ गांव में रहते थे। वो खुद फूलेजी गांव में रहता था। सभी लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को राकेश कुमार बाबा रामदेव मेले में गया था। रात को घर आते समय उसने रास्ते में उसने शराब पी। रात करीब 8 बजे जब वो घर पहुंचा तो राकेश की पिता लेखराम के साथ शराब पीने की बात पर अनबन हो गई। इसके बाद राकेश अपने कमरे में जाकर सो गया। उसका पिता लेखराम बाहर आंगन में चारपाई पर सो गया। देर रात को आरोपित उठा और पिता पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित राकेश कुमार वापस जाकर कमरे में सो गया। पुलिस ने आरोपित को डिटेेन कर लिाय है। सुबह रजियासर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया।
बेटे ने पिता की चाकू से की हत्या,नींद से उठा हत्या कर वापस सो गया,पढ़ें खबर
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment