राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बेटे की शादी की आस में जमीन बेचने से प्राप्त लाखों रूपए हड़पने और सदमे में बुजुर्ग माँ की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में गुरदीप सिंह ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी माँ बुजुर्ग थी और उसकी इच्छा थी कि मेरे बेटे की शादी करवा दूं।
प्रार्थी ने बताया कि माँ की परेशानी के चलते उसने ऑनलाइन के एक साइट वर वधू देखी। जिस पर शादी करवाने का प्रलोभन दिया जा रहा था। प्रार्थी ने बताया कि उसने भ्भी साइट पर विश्वास किया। साइट से एक नंबर मिले,जिससे प्रीति नाम की महिला ने उससे शादी करवाने का झांसा दिया। प्रार्थी ने बताया कि शादी के पैसों के लिए उसके अपनी कृषि भूमि बेच दी।
इस पर उसने वर-वधू जोड़ी की साइट से मिले मोबाइल नम्बरों के जरिए 16 जून 2023 को प्रीति जैन से बात की। प्रीति जैन ने कहा कि वे शादी के लिए लड़की ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। प्रीति जैन ने उसे विश्वास दिलवाने के लिए एक लड़की की फोटो भी वॉट्सऐप पर भेजी व उसकी फोन पर बात भी करवाई। इस पर उसे प्रीति जैन पर विश्वास हो गया। इस प्रकार उसे विश्वास में लेकर रुपयों की मांग की जाने लगी। प्रीति जैन व उसके साथ संलिप्त व्यक्तियों ने अलग-अलग समय में उससे करीब 12 लाख रुपए हड़प लिए।
Leave a Comment