सामाजिक कार्यकर्ता पंकज पीपलवा को बनाया गया शहर अध्यक्ष

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर की युवा कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विस्तार करते हुए विफा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा ने बताया कि युवा प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र की सहमति,जोन प्रभारी राष्ट्रीय सचिव भँवर पुरोहित व प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अनुमति पर वर्ष 2024-26 के लिए विफ़ा युवा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष के नाते सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता पंकज पीपलवा को मनोयन पत्र देकर विधिवत सांगठनिक घोषणा की।

जिलाध्यक्ष किशन जोशी ने संगठन की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए समाजहित में युवाओं की अहम भूमिका की कार्ययोजना पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सरंक्षक दीपक पारीक,विधायक ताराचंद सारस्वत,महापौर सुशीला कँवर,प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष,जि़ला महामंत्री अमित व्यास,महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सीमा मिश्रा,जि़लाध्यक्ष चंद्रकला आचार्य,जि़ला संगठन महामंत्री आशा आचार्य,वीसीसीआई अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा,प्रदेश सचिव अरुण कल्ला,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाईवाल,एडवोकेट हेमंत शर्मा,युवा जि़ला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश उपाध्याय,पूर्व युवा अध्यक्ष मुकेश पुरोहित,महामंत्री नवनीत पारीक,सौरभ शर्मा,प्रदेश कार्यलय मंत्री रमेशचंद्र शर्मा,रामस्वरूप हर्ष,जगदीश शर्मा,कैलाश सारस्वत,सुभाष पुरोहित प्रदेश सचिव नारायण पारीक,रमेश जाजड़ा,नंदकिशोर गालरिया सहित ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ विप्र बन्धुओ ने नवनियुक्त युवा अध्यक्ष को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!