अब फोन में बिना सिम के नहीं चलेंगे ये ऐप, लागू होंगे नए नियम-social media 

social media राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। व्हाट्सअप को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। ऐसे में अब नए नियम लागू होने के बाद बिना सिम के फोन में व्हाट्सअप नहीं चलेगा। केंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि सिम बाइंडिंग के नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी। नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे।

 

कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे साइबर धोखेबाजों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
गुरुवार को केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि सिम बाइंडिंग के नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके बाद अब नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे मैसेजिंग एप नहीं चलेंगे।

इतना ही नहीं अगर आपने कंप्यूटर  पर वॉट्सएप लॉगिन किया हुआ है तो ये भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे साइबर फ्रॉड करने वालों का पता लगाने में काफी मदद मिलेगी।
दरअसल सिम बाइंडिंग एक सेफ्टी फीचर है जिसमें आपका मैसेजिंग एप आपके फिजिकल सिम कार्ड से ‘लॉकÓ हो जाता है। आसान शब्दों में कहें तो आपका अकाउंट तभी चलेगा जब आपका रजिस्टर्ड सिम कार्ड फोन में इन्सर्ट होगा। सरकार का कहना है कि इससे हैकर्स और साइबर ठगों को आपका नंबर किसी और डिवाइस पर इस्तेमाल करने से रोका जा सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, 1 मार्च से जब कोई शख्स मैसेजिंग एप को सिम बाइंडिंग से कनेक्ट करेगा तो एप सिर्फ उसी डिवाइस पर ओपन होगा जिसमें वो रजिस्टर्ड सिम लगा हुआ है। फोन से सिम हटाने पर एप भी काम करना बंद कर देगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!