बीकानेर में दौड़ेगी इतनी ई-बसें,किया गया टेंडर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में ईबसों के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। ऐसे में 2026 की शुरूआत में बीकानेर की सड़कों पर 75 ई-बसें अलग-अलग रूट पर दौड़ेंगी। चालू वर्ष की शुरूआत में पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बीकानेर शहर को भी 75 ई बसें देने का वादा किया था। केन्द्र सरकार ने राजस्थान के शहरों के लिए टेंडर कर दिया और नगर निगम ने चार्टेड स्पीड नाम की फर्म के साथ एग्रीमेंट भी कर लिया। केन्द्र सरकार ने 10 हजार इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 1310 करोड़ रुपए पहले ही आवंटित कर चुकी थी।

 

बीकानेर में 75 बसें चलाने की तैयारी हो गई है। इसके लिए सिविल स्टैंड के लिए महाराजा गंगासिंह विवि के सामने गोचर में 5 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है। सर्वे किए जाने के बाद स्टैंड बनाने की तैयारी चल रही है। यहीं इनका मूल स्टैंड होगा। बसें सुबह 5 बजे से रवाना होकर रात 10 बजे तक अपने रूट पर चलेंगी। रात में यहां आकर खड़ी होंगी। यहीं इनके चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। पूरी रात बसें चार्ज होकर फिर अगले दिन रूट पर रवाना होंगी।

 

बीकानेर में इससे पहले कई बार सिटी बसें चलाने की कोशिश हुई लेकिन फेल हो गई। इस बार छह महीने के भीतर सिटी बसों के संचालन का सपना साकार होने की उम्मीद है। जो पुराने रूट बने हैं उनका नई बसों की संख्या के आधार पर विस्तार होगा। नए रूट में बीकानेर से देशनोक के बीच बस चलाई जाएगी।

 

बीकानेर से रोज सैकड़ों सवारी देशनोक मंदिर दर्शन के लिए जाती हैं। इसके अलावा पलाना, उदयरामसर की सवारियों को भी राहत मिलेगी। जयपुर रोड पर रायसर तक बसें चलाने की योजना है। नाल तक भी बसें चलाई जाएंगी और रविवार के दिन कोडमदेसर तक के लिए भी प्लान बन रहा है। श्रीगंगानगर रोड पर बीछवाल और खारा दो में कोई एक जगह तय होगी। एक महीने के भीतर प्लान बनकर तैयार होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!