राजस्थान फस्र्ट न्यूज,नेटवर्क। बॉर्डर क्षेत्र में लगातार पाकिस्तान की और से तस्करी की जा रही है। कल गंगानगर में बड़ी मात्रा में हेरोइन मिली थी। जिसके बाद फिर बॉर्डर क्षेत्र के बाड़मेर में पाकिस्तान से आई ड्रग पकड़ी गयी है। बॉर्डर क्षेत्र में 5 किलो क्रिस्टल ड्रग के मामले में पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी को पूछताछ के बाद डिटेन किया गया है।

 

पुलिस ने दावा किया कि पहली बार ये ड्रग इस इलाके में आई है, जिसे पाकिस्तान से भेजा गया था। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर पहले भी पाकिस्तान से लाकर ड्रग भारत में सप्लाई कर चुके हैं। तस्करों से फोन से वॉट्सऐप चैटिंग, इंटरनेशनल कॉलिंग और वीडियो फुटेज मिले हैं। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें पाकिस्तान के एक हैंडलर ने ये ड्रग्स मुहैया करवाई थी।

 

तस्करी मामले में डिटेन किए तीसरे आरोपी को पकडऩे में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस को आरोपी के गांव (खलीफा की बावड़ी) में घुसने ही नहीं दिया। इसके बाद समझाइश पर माना और अपनी स्कॉर्पियो में आगे बैठकर थाने पहुंचा। इस दौरान पुलिस की जीप उसके आगे और पीछे चलती रही।

राजस्थान, गुजरात एटीएस और बाड़मेर पुलिस ने सोमवार की रात जॉइंट ऑपरेशन चलाया था। इसमें नाकाबंदी के दौरान नेशनल हाईवे 68 (राजस्थान-गुजरात) पर ईको कार से करीब 5 किलो क्रिस्टल ड्रग्स को जब्त की थी। इसी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 25 करोड़ बताई गई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!