राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में बीते दिनों वायरल हुए कथित ऑडियो, वीडियो को लेकर बवाल जारी है। आज जिला मुख्यालय पर इसी वीडियो की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भंवर कूकणा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। जिसमें कांग्रेस के कई नेता और पदाधिकारी शामिल रहें। गांधी पार्क से जिला मुख्यायल तक पैदल मार्च किया गया।

 

जिसके बाद एसपी मृदुल कच्छावा को निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में लोग ग्रामीण अंचल के दिखे। प्रदर्शकारियों के हाथों में स्व. रामेश्वरलाल डूडी के कटआउट थे और लगातार रामेश्वर डूडी अमर रहे के नारे लगाते रहें। इस दौरान बुजुर्ग भी भरी गर्मी में रामेश्वर डूडी अमर रहे के नारे के साथ माफी की मांग के नारे लगाते रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!