राजस्थान 1st न्यूज, नेटवर्क। शुक्रवार की रात को देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दुनियाभर के कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। शुक्रवार की रात को दिल्ली एनसीआर समेत भारत के विभिन्न प्रदेशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसने लोगों को डराकर रख दिया है। भूकंप के ये झटके जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भी महसूस किए गए हैं।

 

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के साथ ही भूकंप के झटके कश्मीर के भी विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए हैं। इसके अलावा पंजाब के पठानकोट में भी भूकंप के झटके लगे हैं।

 

सामने आई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आए इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में बताया जा रहा है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई है। भूकंप धरती के 175 किलोमीटर की गहराई में आया है। भूकंप के झटकों के बाद सोशल मीडिया पर भी लगातार लेाग एक दूसरे से जानकारी ले रहे है कि कहां-कहां भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!