Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पतंग उड़ाते समय छत से गिरने के कारण सात वर्षीय बच्चे की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतक के पिता करणी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका सात वर्षीय आयुष रामपुरा बस्ती गली नं. 7 में 12 मई की शाम को छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पतंग उड़ाते समय छत से गिर गया। जिसके चलते वह गंभीर से घायल हो गया। जिसे पीबीएम ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
