राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीछवाल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई लूट के मामले में मुनीम ही मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में बीछवाल एसएचओ ने बताया कि एसपी मृदुल कच्छावा, एडिशनल एसपी चक्रवती राठौड़ और सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में पुलिस टीमों ने लूट की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू की।

 

पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और आसपास के सीसीटीवी खंगाले। जिसके बाद मुनीम जेा कि परिवादी था उससे पुछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके चलते उसे पर शक हुआ तो सख्ती से पुछताछ की गयी। जिसके बाद मुनीम ने वारदात को स्वीकार किया।

 

पुलिस के अनुसार कर्जा उतारने के लिए मुनीम ने अपने अन्य साथी किशोर के साथ मिलकर पुरी योजना को बनाया। जिसके बाद पैसे लेकर जैसे ही बैंक से निकला तो लूट करने वाले को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुनीम ने लूटेरे साथी को इशारा किया। जिसके बाद लूट की घटना हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पुछताछ जारी है ।बता दे कि कल अनाज मंडी में दुकान नंबर 13 के मालिक के साढ़े चार लाख रूपए निकालकर मुनीम दुकान की और आ रहा था। इस दौरान बाइक सवार उसके पास से पैसे छीनकर ले गया था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!