राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में तैनात एसडीआरएफ जवान का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद जवान के गांव में शोक की लहर छा गयी। जितेन्द्र सिंह राठोड़ नोखा गांव के रहने वाले थे और बीकानेर में कार्यरत थे। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम उनकी पार्थिव देह राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक निवास नोखा गांव लाई।

 

इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। राठोड़ को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। पुलिस जवानों ने परंपरा के अनुसार उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे गांव का माहौल भावुक हो उठा। जितेंद्र सिंह राठौड़ 8 जुलाई 2013 को राजस्थान पुलिस में शामिल हुए थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!