राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में फिर से बदलाव किया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। आदेशों के अनुसार आज 23 अप्रैल से आठवी कक्षा तक के विधार्थियो का समय सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े बारह बजे तक होगा। वही कक्षा 9 से 12 तक वही समय रहेगा। बता दे की बीते दिनों ही स्कूलों का समय सुबह 7 से 11 बजे तक किया गया था जिसमे अब बदलाव किया गया है।
