किराडू के जल्द स्वस्थ की कामना से किया सहस्त्रधारा अभिषेक-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा नेता राजकुमार किराडू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर उनके समर्थकों ने बीकानेर के मुरलीधर स्थित सोनेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान पंकज किराडू के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

 

अभिषेक में आशीष, वैभव, उमेश, मनमोहन, विकास, किशोर, मयंक, माधव और मनीष सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आपको बता दें कि भाजपा नेता राजकुमार किराडू पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। सभी ने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की कि राजकुमार किराडू जल्द स्वस्थ हों और पुन: सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हों। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति भाव से ओतप्रोत रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!