कल बीकानेरी आएगी साध्वी ऋतंभरा, शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी कलश यात्रा-Bikaner News

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शनिवार से अगले 8 दिनों तक शहर में भक्ति की सरिता बहेगी। इसकी शुरुआत 21 फरवरी को निकलने वाली कलश यात्रा से होगी। नगर सेठ लक्ष्मीनाथ के मंदिर से स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के सान्निध्य में दोपहर 1 बजे कलश यात्रा शुरू होगी। सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले 22 फरवरी से पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में श्रीमद्भागवत कथा और 51 कुड़ीय विश्व शांति महायज्ञ शुरू होगा। सनातन धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित और कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा) ने बताया कि पर रास्ते में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा होगी।

कलश यात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होकर घाटी वाले भैरूं के आगे से होते हुए चूड़ी बाजार, सुराणों का मोहल्ला, आचार्यों का चौक, मरूनायक चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी रोड, रामपुरिया कालेज के आगे से आगे, जोशीवाडा, कोटगेट के होते हुए धुनीनाथ मठ पंच मंदिर पहुंचेगी। तेलीवाड़ा से साध्वी ऋतंभरा भी शामिल हो जाएगी। रास्ते में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा और यात्रा का स्वागत किया जाएगा। शुक्रवार को गोपाल भादाणी, भुवनेश नागल, योगेश पुरोहित, भगवान दास स्वामी, सुमेर दान बीठू, सिद्धार्थ पुरोहित (बाला महाराज), लक्ष्मीनारायण सुथार, नरेंद्र गहलोत, भागीरथ मल कुमावत, एडवोकेट दीपक पंवार, मंजू यादव, पिंकी शर्मा, शशि गुप्ता, उषा गहलोत, जयश्री, सीटू बिश्नोई, वर्षा पंजाबी, सुमन नायक और बेबी नंदा आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

 

 

आईटीआई और डूंगर कॉलेज में होंगी गाडिय़ों की पार्किंग 22 से 28 फरवरी तक होने वाले धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सनातन धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित और कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा) ने बताया कि लोगों की आवाजाही के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

 

भामाशाह और उद्योगपति नरसी कुलरिया और मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल पहुंचे पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में शुक्रवार को भामाशाह और उद्योगपति नरसी कुलरिया, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सुरेंद्र वर्मा, डॉक्टर जितेंद्र आचार्य, के के सुथार आदि ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इनको व्यवस्थाओं की जानकारी सनातन धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित और कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा), शैलेष गुप्ता, कैलाश भार्गव, राजेन्द्र किराड़ू और सुनील कश्यप आदि ने दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!