You are currently viewing सदर: दो गुटों में हुआ विवाद,दो घायल

सदर: दो गुटों में हुआ विवाद,दो घायल

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो गुटों में मारपीट हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पंजाबगिरान मोहल्ले की है। जहां पर दो गुटों में विवाद हो गया जो कि देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार इस मारपीट में दो लोगों के गंभीर चोटें लगी है। जिन्हे अस्पताल ले जाया गया। जहंा पर घायलों का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान बरकत,महबूब के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची ओर मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।