You are currently viewing सदर: कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर हड़पे 29 लाख

सदर: कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर हड़पे 29 लाख

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आपराधिक षडय़ंत्र के तहत 29 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में उदरामसर निवासी दीनदयाल ङ्क्षसह यादव ने रामलाल,धर्माराम,साहबराम,ओकारमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना आरोपित ओंकारमल के घर विवेक नगर की है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने अपराधिक षडय़ंत्र रचते हुए मूल्यवान दस्तावेजों की कूटरचना की। जिसके बाद आरोपित ने कूटरचित दस्तावेजों का ध्यान होने के बाद भी उनका गहलोत उपयोग करते हुए चन्द्रकला यादव,अरूण कुमार यादव के साथ धोखाधड़ी करते हुए 29 लाख रूपए हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।