सदर: महिला के साथ लाखों की धोखाधड़ी,इकरारनाम भी छीन ले जाने का आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाखों रूपए बेवकूफ बनाकर ले जाने और फिर देने से इंकार कर देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में वार्ड नम्बर 4 टेऊ मुंडसर की रहने वाली विजय लक्ष्मी ने गोपालसर के रहने वाले पवन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कचहरी परिसर में 28 सितम्बर 2023 से 28 जनवरी 2025 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थिाय ने बताया कि आरोपित ने उससे साजिशन के तहत 6 लाख रूपए ले लिए। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने पैसों का कहना के बाद टाल मटोल किया और पंचायती के बाद भी पैसे नहीं दिए। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित उससे इकरारनामा भी छीनकर भाग गया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!