रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटर का एनकाउंटर,फायरिंग से जुड़ा है मामला,पढ़ें खबर

rohit godara gang update  राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीते दिनों हुई फायरिंग के मामले में रोहित गोदारा और गोल्ड़ी बराड़ गैंग से जुड़े दो गुर्गो का एनकाउंटर हो गया है। मामला बीते दिनों यूपी के बरेली में बॉलीवुड़ एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग से जुड़ा है। हरियाणा एसटीएफ,दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी की एसटीएफ ने गाजियाबाद में बुधवार शाम को इनका एनकाउंटर किया।

 

गुर्गों की पहचान रविंद्र निवासी गांव काहनी (रोहतक) और अरुण निवासी मयूर विहार (सोनीपत) के रूप में हुई। ये रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के थे। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी एरिया में चेकिंग कर रहे थे।

 

दो लड़के बाइक पर दिखे, जो चेकिंग देखकर भाग रहे थे। पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। एक एक गोली टीम के जवान को लगी। पुलिस जीप पर भी 3 गन शॉट लगे। टीम ने खुद को बचाते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। गोली लगने से अरुण और रविंद्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से ग्लॉक, जिगाना पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। एक सफेद अपाचे मिली है। माना जा रहा है कि यही वो बाइक है, जिस पर वह बदमाश बरेली आए और फायरिंग करके वापस लौट गए थे।

 

पुलिस के अनुसार रविंद्र के खिलाफ हरियाणा के अलग-अलग थानों में 5 केस दर्ज हैं। रविंद्र ने 20 दिसंबर, 2024 को फतेहाबाद में पुलिस स्कार्ट पर हमला करके अपराधी रवि जागसी को छुड़ाने की कोशिश में भी शामिल था।

 

बता दे कि 12 सितंबर की सुबह 3.30 बजे यूपी के बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग हुई थी। बाइक से आए 2 गुर्गो ने ताबड़तोड़ 2 राउंड फायरिंग की। इसके बाद फरार हो गए। फायरिंग के वक्त घर में दिशा की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी, पिता रिटायर्ड डीएसपी जगदीश पाटनी, मां पद्मा पाटनी मौजूद थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी सहम गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!