राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के नोखा रोड़ पर भादू होटल के पास की है। जहां पर तेज रफ्तार कार ने राह चलते व्यक्ति को टक्कर मार दी।

हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक व्यक्ति की मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम और सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे। सामाजिक संगठन खादिम खिदमतगार सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने शव को एंबुलेंस से पीबीएम पहुंचाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।




