राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आईपीएल को लेकर मेगा ऑक्शन चल रहा है। जो कि दुबई में चल रहा है। आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वालो खिलाडिय़ों में भारत के दो खिलाड़ी शामिल हो गए है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा।
इसी ऑक्शन में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर बने। उन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा। इस ऑक्शन में बिकने वाले वह पहले कप्तान हैं। केएल राहुल पर बोली लगना अभी बाकी है।
पहले सेट में 6 खिलाडिय़ों पर बोली लगी। 4 टीमों ने इन प्लेयर्स पर 110 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। लखनऊ सुपरजायंट्स ने 27 करोड़ में ऋषभ पंत और पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए में श्रेयस अय्यर को खरीदा। अर्शदीप सिंह 18 करोड़, जोस बटलर 15.75 करोड़, मिचेल स्टार्क 11.75 करोड़ और कगिसो रबाडा 10.75 करोड़ रुपए में बिके।