रिटायर्ड फौजी ने फैलाई दहशत,भाई-भाई के साथ पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग,5 घायल

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जमीनी विवाद के चलते रिटायर्ट फौजी द्वारा खुलेआम दहशत फैलाने की खबर सामने आयी है। घटना नागौर शहर के शारदापुरम की है। जहां पर रिटायर्ड फौजी ने जमीनी विवाद के चलते शराब पीकर 12 बोर की बंदूक से फायरिंग की। इस दौरान वह अपने पास ही रहने वाले भाई-भाभी के घर पर पहुंच और फायरिंग करते हुए तीन को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसा दीं। घटना में फौजी के भाई-भाभी, भतीजी और एक होमगार्ड जवान समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। घायल दंपति को जोधपुर रैफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी भंवर सिंह बिश्नोई ने बीती देर रात 12 बोर बंदूक से भाई के घर पर फायरिंग कर दी। आधी रात को गोलियों की आवाज सुनकर जब छोटे भाई की पत्नी गोमती ने घर का दरवाजा खोला तो एक गोली उसके हाथ में लग गई। दरवाजे के पीछे फौजी का छोटा भाई ओमप्रकाश अपनी भाभी गोमती देवी बचाने आया तो एक गोली उसे भी लग गई। दोनों के खून बहने लगा। फायरिंग के दौरान घर में मौजूद आरोपी की भतीजी ममता के भी छर्रा लग गया। इसके बाद आरोपी फौजी बंदूक हाथ में लेकर गली में टहलने लगा और फायर करने लगा। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी अपने घर में जाकर छिप गया। जो सामने दिखाई दे रहा था उसी पर गोलियां चलाने लगा। करीब 40 मिनट तक आरोपी इसी तरह खुले आम दहशत फैलाता रहा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!