रिटायर्ड जज को भारी पड़ा व्हाट्सअप गु्रप,लग गई लाखों की चपत,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्हाट्सअप लगातार अपने यूजर को स्कैम ओर फ्रॉड को लेकर आगाह करता रहता है लेकिन फिर भी ठग किसी ना किसी तरीके से अपने जाल में लोगों को फंसा कर ठगी कर रहे है। ऐसा ही मामला केरल के रिटायर्ड जज के साथ हुआ है। केरल हाई कोर्ट के 73 साल के एक रिटायर्ड जज सासिधरन नायर एक फर्जी शेयर मार्केट ग्रुप में फंस गए। उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया जिसका नाम “आदित्य बिड़ला इक्विटी लर्निंग” था। यह नाम सुनकर उन्हें लगा कि यह एक असली कंपनी, आदित्य बिड़ला ग्रुप का ही कोई ग्रुप होगा। उन्हें लगा कि यह एक असली ग्रुप है और उन्होंने इसमें निवेश करना शुरू कर दिया बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ स्कैम हुआ है। उन्होंने इस स्कैम में अपने 90 लाख रुपये गंवा दिए।
व्हाट्सएप ग्रुप में लोगों ने उन्हें बताया कि अगर वे पैसे लगाएंगे तो उन्हें बहुत ज्यादा मुनाफा होगा। रिटायर्ड जज को यह बात अच्छी लगी और उन्होंने इस ग्रुप में दिए गए एक लिंक पर क्लिक करके 90 लाख रुपये लगा दिए। लेकिन जब उन्हें पैसे वापस नहीं मिले तो उन्हें समझ आया कि उनके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!