राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहरी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक बेसिक इंग्लिश स्कूल में आज पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेसिक इंग्लिश स्कूल की इंटरेक्ट क्लब जो कि रोटरी क्लब द्वारा प्रायोजित है उसके साथ आज कार्यक्रम हुआ। जिसमें छात्रों द्वारा पर्यावरण,जागरूकता,पृथ्वी संरक्षण व सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इंटरेक्ट क्लब के पदाधिकारियों द्वारा छात्रों से पृथ्वी दिवस के पोस्टर मैकिंग प्रयिोगिता,पौधारोपण,छात्राओं ने रंगोली निर्माण कर विभिन्न प्रकार की रंगोली पृथ्वी संरक्षण व विकास के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही पक्षियों को जल अर्पित करने हेतु पाळसिऐ लगाए गए। इंटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष राधे मोहन ने पर्यावरण जल सरंक्षण,पृथ्वी सरंक्षण आदि पर प्रभावशाली महत्व के बारे में विद्यािर्थयों को समझाया। इसके साथ ही टीना बिस्सा,ज्योति सोनी ने भी पृथ्वी दिवस पर अपने विचार रखें।
इंटरेक्ट क्लब के पदाधिकारियों दिव्यांशु रंगा,प्रियांशु छंगाणी,युवराज व्यास,माधव पुरोहित,श्रीवर्धन जोशी,विवेक पुरोहित,कृष्ण मोहन,प्रिया राव ने इस कार्यक्रम पर छात्रों में कौशल विकसित करने के साथ-साथ क्लब के माध्यम से अगले माह कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया। छात्रों के विकास के साथ पर्यावरण,पृथ्वी के सरंक्षण हेतु जनमानस को जागृत करने का निर्णय लिया। जिसके लिए अनेक गतिविधिया चलाई जाएगी। शाला अध्यापिका द्वारा सभी विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस की शपथ दिलाई गयी। शाला के व्यवस्थापक नारायण दास व्यास ने इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने तथा दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। अंत में शाला प्राचार्य द्वारा धन्यवाद देते हुए ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेने का आव्हान किया।
Leave a Comment