युवाओं के लिए खबर,हिंदी,अंग्रेजी सहित विभिन्न विषयों के पदों पर निकाली गई भर्ती

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी ने 2 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस सम्बंध में 25 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गयी है। ये भर्तियाँ स्कूल लेक्चरर के 2202 पदों पर होनी हैं। पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 नवम्बर से शुरू हो रही है जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 4 दिसम्बर है। ये रिक्तियां हिंदी, इंग्लिश, राजस्थानी, पंजाबी, उर्दू, इतिहास सहित 24 विषयों के लिए की जा रहीं है। पदों की विषयवार जानकारी के लिए डिटेल्स यहाँ पढ़ सकते हैं।
इन विषयों में इतने पद
हिंदी-350,इंग्लिश-325,संस्कृत-64,राजस्थानी-7,पंजाबी-11,उर्दू-26,इतिहास-90,पॉलिटिकल साइंस-225,भूगोल-210,अर्थशास्त्र-35,समाजशास्त्र-16,गृह विज्ञान-16,रसायन विज्ञान-36,भौतिक विज्ञान-147,गणित-153,जीव विज्ञान-67,कला-35,कॉमर्स-340,संगीत-6,फिजिकल एजुकेशन-37,कोच (कुश्ती)-1,कोच (खो-खो)-1, कोच (हॉकी)-1,कोच (फुटबॉल)-3

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!