काम करते समय रहें सचेत, अपनों से मिल सकती है धोखा-rashifal 

rashifal जाने आज आपका राशिफल
मेष राशि- आज आपका दिन शुभ शुभफलदायी रहेगा। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ जादा रहेगा साथी किसी विशेष धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे। आज आपको व्यक्तिगत तौर पर अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है जिससे आपके रिश्तो में मधुरता बनी रहे।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आप अचानक आई किसी भारी मुसीबत से आसानी से सुरक्षित बचने में कामयाब हो जायेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर की मदद से किसी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि-आज का दिन आप के लिए बहुत महत्तवपूर्ण रहेगा। आज आपको प्रशासनिक विभाग से नौकरी के लिए ऑफर लैटर मिल सकता है आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज घरेलू रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने में पैसे अधिक खर्च होंगे।

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ नए बदलाव लेकर आने वाला है। रिश्तेदारों का आना – जाना घर में लगा रहेगा । राजनीति में रूचि बढ़ेगी और आप सक्रीय भूमिका निभाएंगे। जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज काम के चक्कर में भाग दौड़ जादा रहने की वजह से थकान हो सकती है।

सिंह राशि-आज के दिन आप धार्मिक कार्यों में ब्यस्त रहेंगे। किसी धार्मिक जगह पर घूमने भी जा सकते है । प्रतियोगी छात्रो को आज किसीबहुप्रतीक्षित परिणाम मिलने से मन आनंदित हो जायेगा। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा

कन्या राशि -आज आप खुद को ताजगी भरा महसूस करेंगे। आपकी कार्य क्षमता पहले से बेटर होगी । आज आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। आज आपके जीवनसाथी को वांक्षित सफलता मिलने से माहौल खुशनुमा हो जायेगा।

तुला राशि -आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज मौसम खुशनुमा होने से आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आपको अपना बिजनेस आगे बढाने में किसी इष्ट मित्र की सलाह बहुत कारगर सिद्ध हो सकती है। पढ़ाई में छात्रों को ध्यान देने की जरूरत है जिससे उन्हें मनवांछित परिणाम प्राप्त हो सके। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने बड़े भाई बहन से विचार विमर्श करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि -आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर लॉग ड्राइव पर जाने और पार्टी करने प्लान बन सकते हैं। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है।

धनु राशि -आज आपका दिन साकारात्मक विचारों से भरपूर रहेगा। आज के दिन अपने रूटीन में महत्वपूर्ण बदलाव करने से निश्चित तौर पर आपके आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज आपको बचत करने में आसानी होगी। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने क लिए धन अर्जित कर सकते हैं।

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस के नाराज होने की सम्भावना है। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। बहुत दिनों से चल रही अपनी परेशानियों के बारे अपनी माँ से विचार विमर्श करें अवश्य लाभ होगा। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप नए दोस्त बनाने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी कर लें और उन्हें भली-भांति समझ लें तभी दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाये। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिलने की सम्भावना है।

मीन राशि -आज का दिन आपके लिए मिले जुले अनुभवों वाला रहेगा। माता-पिता के आर्शीवाद से आप शीघ्र ही अपने लक्ष्य को प्राप्त लेंगे। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर सिध्द होगी। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मीन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!